राजस्थान में चुनावी सभाओं में डांस हास्यास्पद लग रहा है: आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी
राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने राजस्थान में चुनावी सभाओं में नेताओं के डांस करने को लेकर कहा है कि यह हास्यास्पद लग रहा है। हाल ही में राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चित्तौड़गढ़ सीट से पार्टी प्रत्याशी अंजना उदयलाल का डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था।