राजस्थान में चेक पोस्ट पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला 58 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल का शव
धौलपुर (राजस्थान) में चेक पोस्ट पर बने कमरे में 58 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल का शव शनिवार को फंदे से लटका मिला। आगरा का रहने वाला पुलिसकर्मी 2 नवंबर को छुट्टी से ड्यूटी पर लौटा था। चेक पोस्ट पर 4 कॉन्स्टेबल की भी ड्यूटी लगी थी जिनमें से दो पुलिसकर्मी चुनावी ड्यूटी पर गए थे जबकि दो पोस्ट पर ही थे।