राजस्थान में चोरी के आरोप में लोगों ने युवक को पीटा, मुंह काला कर अर्धनग्न अवस्था में घुमाया
राजस्थान के जैसलमेर में कुछ लोगों ने बाइक चोरी करने के आरोप में एक युवक को पीटा और फिर उसका मुंह काला कर अर्धनग्न अवस्था में बाज़ार में घुमाया। लोगों ने इस दौरान युवक का वीडियो भी बनाया। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस ने 15-20 लोगों के खिलाफ एसटी/एससी ऐक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।