राजस्थान में चोरी के मामले में भैंस की पहचान करवाने के लिए उसे कोर्ट लेकर पहुंचा शख्स
जयपुर (राजस्थान) में चरण सिंह सेरावत नामक शख्स अपनी भैंस की शिनाख्त करवाने के लिए उसे कोर्ट लेकर पहुंचा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोरी के 11-साल पुराने मामले में भैंस की शिनाख्त के लिए सरकारी वकील ने उसे कोर्ट परिसर में लाने की मांग की थी। कोर्ट ने गवाह द्वारा शिनाख्त किए जाने के बाद भैंस को सेरावत को सौंप दिया।