राजस्थान में चौथी शताब्दी के मंदिर से चोरी हुई देवी की प्राचीन मूर्ति 70 घंटे बाद बरामद
जोधपुर (राजस्थान) पुलिस ने बताया है कि करीब चौथी शताब्दी में बने चामुंडा माता मंदिर से चोरी हुई देवी की प्राचीन मूर्ति को 70 घंटे के भीतर बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, मूर्ति जोधपुर से करीब 200 किलोमीटर दूर एक गांव से बरामद की गई है जिसे स्थानीय मंदिर में स्थापित किया गया था।