राजस्थान में चौथी शताब्दी में बने मंदिर से चोरी हुई मूर्ति, परिसर में मिलीं आपत्तिजनक चीज़ें

जोधपुर (राजस्थान) में करीब चौथी शताब्दी में बने चामुंडा माता मंदिर से देवी की प्राचीन मूर्ति चोरी हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चोर मूर्ति को उखाड़कर ले गए व परिसर में बोतल में पेशाब और सिगरेट का पैकेट मिला है। स्थानीय लोगों ने 24 घंटे में मूर्ति वापस नहीं मिलने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

Load More