राजस्थान में छात्र संघ का चुनाव करवाने को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे 8 छात्रों की बिगड़ी तबीयत

छात्र संघ चुनाव रद्द करने के राजस्थान सरकार के फैसले के खिलाफ राजस्थान यूनिवर्सिटी में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों में से 8 की तबीयत खराब हो गई है। वहीं, दो छात्र नेता मंगलवार को कथित तौर पर पेट्रोल से भरी बोतल और माचिस लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए। हालांकि पुलिस द्वारा समझाने पर वे नीचे आ गए।

Load More