राजस्थान में छात्र-छात्रा ने मालगाड़ी के आगे कूदकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका
भरतपुर (राजस्थान) में 12वीं कक्षा के एक 17 वर्षीय छात्र और एक 16 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। छात्र अपने साथी के जन्मदिन की पार्टी में जाने और छात्रा परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला होने की आशंका जताई है।