राजस्थान में छात्रा की रेप के बाद की गई हत्या, सरकारी स्कूल के टीचर पर लगा आरोप
बाड़मेर (राजस्थान) में 11वीं कक्षा की छात्रा की कथित तौर पर रेप के बाद हत्या कर दी गई और उसका शव घर में बनी पानी की टंकी में मिला है। लड़की के परिजन ने इसका आरोप 30-वर्षीय सरकारी स्कूल के टीचर पर लगाया। बकौल परिजन, शनिवार को लड़की के घर में अकेले रहने के दौरान वारदात को अंजाम दिया गया।