राजस्थान में छात्रा की रेप के बाद हत्या करने के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने पकड़ा
बाड़मेर (राजस्थान) में 11वीं कक्षा की छात्रा की रेप के बाद हत्या करने के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने पकड़ लिया है। शिक्षक ने 17-वर्षीय छात्रा का शव उसके घर में बनी पानी की टंकी में फेंक दिया था। लड़की के परिजन के मुताबिक, आरोपी ने छात्रा को घर में अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया था।