राजस्थान में छात्राओं ने 110 रोबोट से बनाया भारत का नक्शा

जोधपुर (राजस्थान) की एमबीएम यूनिवर्सिटी में रविवार को टेक्निकल फेस्ट 'टेक कृति' में 110 छात्राओं ने 110 रोबोट के ज़रिए भारत का नक्शा बनाया जिसकी तस्वीरें व वीडियो सामने आया है। देश के अलग-अलग स्कूल और यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने रोबोट को रिमोट से कंट्रोल कर यह नक्शा बनाया। बकौल रिपोर्ट्स, रोबोट को छात्राओं ने खुद बनाया है।

Load More