राजस्थान में जंगली सुअर के शिकार पर गए शख्स की गोली दुर्घटनावश उसके दोस्त को लगी, हुई मौत
डूंगरपुर (राजस्थान) में बुधवार को जंगली सुअर का शिकार करने गए 4 दोस्तों में से एक शख्स द्वारा चलाई गई गोली कथित तौर पर दुर्घटनावश उसके दोस्त को लग गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। बकौल पुलिस, मामले में अब तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।