राजस्थान में जबरन वसूली व कार से ₹1 लाख चुराने के आरोप में 4 पुलिसकर्मी हुए गिरफ्तार

दौसा (राजस्थान) में नाकाबंदी के दौरान जबरन वसूली व कार से रुपये चुराने के आरोप में 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार हुए हैं। बकौल पीड़ित, वह ₹5-लाख लेकर गाड़ी खरीदने आगरा जा रहा था और इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर धमकाया और उसके बैग से ₹50,000 निकाल लिए मगर बाद में उसने बैग चेक किया तो उसमें ₹1-लाख और कम मिले।

Load More