राजस्थान में ज़मीन विवाद को लेकर 55 वर्षीय शख्स को रिश्तेदारों ने लाठी-डंडों से पीटा
बाड़मेर (राजस्थान) में 55 वर्षीय शख्स की उसके रिश्तेदारों ने ज़मीन विवाद को लेकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में महिलाएं भी शख्स को डंडों से पीटती हुई नज़र आ रही हैं। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।