राजस्थान में जीप और ट्रक की भिड़ंत में 6 लोगों की हुई मौत, जीप के उड़े परखच्चे
दौसा (राजस्थान) में मंगलवार को कोल्डड्रिंक से भरे ट्रक ने सवारियों से भरी जीप को टक्कर मार दी जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां से 4 घायलों को जयपुर रेफर किया गया। हादसे में जीप के परखच्चे उड़ गए जबकि ट्रक पलट गया।