राजस्थान में जून माह की बारिश ने तोड़ा 123 वर्षों का रिकॉर्ड
राजस्थान में जून महीने में 123 वर्षों की सर्वाधिक बारिश दर्ज हुई है। जयपुर मौसम केंद्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य में जून 2023 में 156.9 मिलीमीटर रिकॉर्ड बारिश हुई जो औसत से 185% अधिक है। गौरतलब है, राजस्थान में इस वर्ष मई माह में भी 100 वर्षों की सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड टूटा था।