राजस्थान में जूनियर अकाउंटेंट के 5,190 पदों पर भर्ती के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कनिष्ठ लेखाकार (जूनियर अकाउंटेंट) के 5,190 और तहसील राजस्व लेखाकार के 198 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष के आवेदक https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ पर 27 जून से 26 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जूनियर अकाउंटेंट की 4,911 भर्तियां गैर अनुसूचित क्षेत्र में की जाएंगी।