राजस्थान में जूस बेचते दिखे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के साइकलिस्ट जैरी चौधरी
कई अंतर्राष्ट्रीय साइकलिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके झुंझुनू (राजस्थान) के साइकलिस्ट जैरी चौधरी इन दिनों जूस का स्टॉल लगा रहे हैं। जैरी ने बताया कि वह युवाओं को फिट रहने और प्रकृति को बचाए रखने का संदेश देने के लिए ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है।