राजस्थान में जेईएन पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड समेत 4 आरोपी अरेस्ट, सभी हैं सरकारी कर्मी
राजस्थान में जूनियर इंजीनियर (जेईएन) भर्ती परीक्षा 2020 के पेपर लीक मामले में एसओजी ने मास्टरमाइंड समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओजी के अनुसार, मास्टरमाइंड हर्षवर्धन कुमार मीणा पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था। बकौल एसओजी, चारों आरोपी सरकारी कर्मचारी हैं और वे भर्ती परीक्षा में फर्ज़ी अभ्यर्थी बैठाने का काम भी करते थे।