राजस्थान में कांग्रेस विधायक की सीट पर जेजेपी ने उनकी पत्नी को दिया विधानसभा चुनाव का टिकट
जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए दांतारामगढ़ विधानसभा सीट से रीटा चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। गौरतलब है, रीटा के पति वीरेंद्र सिंह वर्तमान में दांतारामगढ़ से कांग्रेस के विधायक हैं। दरअसल, पिछले विधानसभा चुनाव में रीटा ने इसी सीट से कांग्रेस से टिकट मांगा था लेकिन उनके पति को टिकट मिला था।