राजस्थान में जेठानी ने देवरानी के बच्चे को कथित तौर पर दिया ज़हर, घटना कैमरे में हुई कैद
बाड़मेर (राजस्थान) का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें बिस्तर पर लेटे बच्चे को एक महिला कथित तौर पर ज़हर देती दिख रही है। वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया गया है कि बच्चा उस महिला की देवरानी की संतान है। बकौल रिपोर्ट्स, 3 दिनों तक आईसीयू में भर्ती रहने के बाद बच्चे की जान बच गई।