राजस्थान में झाड़ियों में पड़ा मिला आरएसी के 40 वर्षीय कॉन्स्टेबल का शव
जयपुर में रविवार सुबह झाड़ियों में राजस्थान सशस्त्र कॉन्स्टेबुलरी (आरएसी) के अमर सिंह नामक 40-वर्षीय कॉन्स्टेबल का शव पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं और पुलिस ने आशंका जताई है कि उसकी धारदार हथियार से हत्या की गई है। बकौल पुलिस, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।