राजस्थान में टक्कर के बाद 2 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, 4 लोगों की हुई मौत व 6 की हालत गंभीर
जयपुर (राजस्थान) में गुरुवार को 2 गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि कम-से-कम 6 अन्य लोगों की हालत गंभीर है। हादसे में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने कहा कि ओवरटेक करने के प्रयास में यह हादसा हुआ है और घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।