राजस्थान में टैक्स कटौती की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पेट्रोल पंप संचालक
राजस्थान में पेट्रोल-डीज़ल पर वैट की दरें कम करने की मांग को लेकर 13 सितंबर से विरोध प्रदर्शन कर रहे पेट्रोल पंप संचालक शुक्रवार सुबह 6 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स असोसिएशन के अनुसार, किसी भी पंप पर ईंधन की बिक्री नहीं होगी। बकौल असोसिएशन, अधिक वैट के कारण राजस्व में घाटा हो रहा है।