राजस्थान में ट्रक और कार की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, 6 लोगों की जलकर हुई मौत

सीकर (राजस्थान) में रविवार को एक तेज़ रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। 'दैनिक भास्कर' ने पुलिस के हवाले से बताया कि घटना में कार सवार 6 लोगों की जलकर मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार का नंबर उत्तर प्रदेश का था और अभी मृतकों की पहचान नहीं हुई है।

Load More