राजस्थान में ट्रक से टकराई वैन, एक ही परिवार के 3 सदस्यों समेत 4 लोगों की हुई मौत

टोंक (राजस्थान) में एक वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिसके कारण एक ही परिवार के 3 सदस्यों समेत कुल 4 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि शुरुआती सूचना के अनुसार वैन चलाते समय ड्राइवर को झपकी आ गई थी जिसके कारण उसने वैन से संतुलन खो दिया।

Load More