राजस्थान में स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में प्रिंसिपल व छात्रा की हुई मौत, कई घायल
बाड़मेर (राजस्थान) में शनिवार रात खेल प्रतियोगिता से लौट रही स्कूली छात्राओं की बस की ट्रक से टक्कर हो गई जिसमें छात्राओं व शिक्षकों समेत करीब 2 दर्जन लोग घायल हो गए। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर अंजुम ताहिर ने बताया, "प्रिंसिपल और एक बच्ची की मौत हो गई जबकि 3 बच्चियों की स्थिति गंभीर है...10 लोगों का इलाज जारी है।"