राजस्थान में ट्रेन से टकराकर गर्भवती भैंस का पेट फटने से बाहर निकला बच्चा, दोनों की हुई मौत
राजस्थान में पाली रेलवे स्टेशन के पास सोमवार रात एक गर्भवती भैंस सूर्यनगरी एक्सप्रेस से टकराने के बाद उसके इंजन में फंस गई। भैंस का पेट फटने से गर्भस्थ बच्चा बाहर आ गया और दोनों की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, इसमें इंजन का प्रेशर पाइप भी फट गया और 3.5 घंटे बाद दूसरा इंजन मंगवाकर ट्रेन रवाना की गई।