राजस्थान में डीएसपी स्तर के 16 अधिकारियों का हुआ तबादला; सूची आई सामने

राजस्थान सरकार ने बुधवार को डीएसपी स्तर के 16 अधिकारियों का तबादला/पदस्थापन किया जिसकी सूची सामने आई है। खानपुर (झालावाड़) के वृत्ताधिकारी तरुण कांत सोमानी को बारां के छबडा का वृत्ताधिकारी बनाया गया है। आरपीटीसी जोधपुर के डीएसपी बुद्धराम विश्नोई को सोजत सिटी का वृत्ताधिकारी और छबडा के वृत्ताधिकारी नेत्रपाल सिंह को राजस्थान पुलिस अकैडमी का डीएसपी बनाया गया है।

Load More