राजस्थान में डूब रहे बेटे को बचाने के लिए तालाब में कूदी मां, दोनों की हुई मौत
राजस्थान के अजमेर में तालाब में डूबने से मां-बेटे की मौत हो गई। दरअसल, तालाब के किनारे खेल रहा बच्चा अचानक पैर फिसलने की वजह से तालाब में गिर गया जिसे बचाने के लिए उसकी मां तालाब में कूदी थी। बाद में गांव के लोगों की मदद से मां-बेटे के शवों को तालाब से बाहर निकाला गया।