राजस्थान में खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में गिरा डेढ़ साल का बच्चा, हुई मौत
राजस्थान के पाली में अपने नाना के यहां आए डेढ़ साल के बच्चे की खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में डूबने के चलते मौत हो गई है। बच्चे के नाना ने बताया कि परिवार के अन्य लोग दूसरे कमरे में बैठे थे और उसी दौरान बच्चा मुंह के बल बाथरूम में पानी की बाल्टी में गिर गया था।