राजस्थान में ड्यूटी से लौट रहे एएसआई की बोलेरो खड़े ट्रक से टकराई, हुई मौत
राजस्थान में बीकानेर के जामसर थाने में तैनात एएसआई सुरजाराम जांदू की मंगलवार देर रात ड्यूटी से लौटने के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एएसआई की निजी कार नैशनल हाईवे पर खड़े एक ट्रक से अचानक टकरा गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक पुलिस अधिकारी बीकानेर के अणखीसर गांव के रहने वाले थे।