राजस्थान में ड्राइवर ने बस के अंदर महिला से की रेप की कोशिश, हुआ गिरफ्तार
राजस्थान के बीकानेर में निजी बस के ड्राइवर ने बस के अंदर महिला से कथित तौर पर रेप की कोशिश की और महिला के शोर मचाने पर वह भाग गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला को बस में अकेला पाकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था। वहीं, पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।