राजस्थान में तस्कर ने खेत में शराब दबाकर उस पर लगाई फसल, ज़ब्त किए गए शराब के 576 कार्टन
सिरोही (राजस्थान) में राजस्थान-गुजरात बॉर्डर के पास एक तस्कर द्वारा खेत में शराब दबाकर उसके ऊपर फसल लगाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि करीब 12 घंटे की खुदाई के बाद खेत से 576 कार्टन शराब बरामद की गई है। बकौल पुलिस, खेत के मालिक शैतान सिंह को हिरासत में ले लिया गया है।