राजस्थान में तहसीलदार ने बंदूक के साथ फेसबुक पर पोस्ट की अपनी तस्वीर, जांच के दिए गए आदेश
हनुमानगढ़ (राजस्थान) में विश्व प्रकाश नामक तहसीलदार ने फेसबुक पर बंदूक के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की जिसके बाद
कई लोगों ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। एक यूज़र ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सोशल मीडिया पर टैग कर लिखा, "ऐसे अधिकारी को पद पर रहने का हक नहीं है।" मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।