राजस्थान में ताज़िया जुलूस के नेतृत्व को लेकर दो पक्षों में हुआ पथराव, हिरासत में लिए गए 28 लोग

राजस्थान के भरतपुर में ताज़िया जुलूस के नेतृत्व को लेकर हुए विवाद के बाद एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने 28 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि आला अफसर पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं और वहां स्थिति शांत है।

Load More