राजस्थान में तालाब से मिला इंजीनियरिंग की छात्रा का शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका
झालावाड़ (राजस्थान) में शनिवार को एक तालाब से बीटेक अंतिम वर्ष की 22-वर्षीय एक छात्रा का शव बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक, मृतका के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई है। बकौल पुलिस, परिवार ने कहा कि लड़की शुक्रवार रात तक अपने घर में सो रही थी और शनिवार सुबह लापता हो गई थी।