राजस्थान में बिल्डिंग से कूदी रेप पीड़िता; आरोपी ने फर्ज़ी फोटो शेयर कर लिखा था- मेरी पत्नी है
अजमेर (राजस्थान) में 22-वर्षीय युवती ने कथित तौर पर उसका रेप करने वाले पड़ोसी से परेशान होकर तीसरी मंज़िल से कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाया था और उसे ब्लैकमेल किया। पीड़िता की सगाई होने पर उसके साथ शादी की फर्ज़ी तस्वीर शेयर कर आरोपी ने 'यह...मेरी पत्नी है' लिखा था।