राजस्थान में 'तुमने फूल को वोट क्यों नहीं दिया' कहकर 15-20 लोगों ने की मारपीट, कई लोग घायल

धौलपुर (राजस्थान) के 15-20 लोगों ने एक गांव में घुसकर कई लोगों को पीट दिया जिसमें 3 बच्चों सहित 10 लोग घायल हो गए हैं। 'दैनिक भास्कर' ने एक घायल शख्स के हवाले से लिखा, "आरोपियों ने कहा था कि तुमने 'फूल' को वोट क्यों नहीं दिया जिसको लेकर झगड़ा हुआ था।" मामले में 10 लोग हिरासत में लिए गए।

Load More