राजस्थान में तेंदुए ने पंजा मारकर फाड़ा शख्स का पेट, बाहर निकलीं आंतें
अलवर (राजस्थान) में शुक्रवार को एक तेंदुए ने 50 वर्षीय शख्स पर हमला कर दिया और पंजा मारकर उसका पेट फाड़ दिया जिससे उसकी आंतें बाहर निकल आईं। शख्स को बचाने आए एक अन्य व्यक्ति को भी तेंदुए ने घायल कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में घायल हुए दोनों लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।