राजस्थान में दफ्तर में ₹2.31 करोड़ कैश व सोना रखने के आरोपी को ईडी ने किया गिरफ्तार
राजस्थान में सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग से निलंबित जॉइंट डायरेक्टर वेद प्रकाश यादव को ईडी ने बुधवार को गिरफ्तार किया। इससे पहले जयपुर के योजना भवन की अलमारियों में ₹2.31 करोड़ कैश और 1 किलोग्राम सोने का बिस्किट मिलने के मामले में यादव को हिरासत में लिया गया था। सीसीटीवी फुटेज में यादव अलमारी में बैग रखते दिखे थे।