राजस्थान में दलित दूल्हे के बारातियों को जातिसूचक गालियां देने पर 21 पर केस दर्ज हुआ
कोटा (राजस्थान) में एक दलित दूल्हे के बारातियों को कथित तौर पर जातिसूचक गालियां देने और शादी समारोह में हंगामा करने के मामले में 21-लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बकौल पुलिस, "अगड़ी जाति के कुछ लोगों ने, जो शायद नशे में थे अपने इलाके से बारात गुज़रने पर जातिसूचक गालियां दीं और हंगामा करने की कोशिश की।"