राजस्थान में दलित महिला की रेप के बाद ज़िंदा जलाने से हुई मौत, एनसीडब्ल्यू ने की जांच की मांग
बाड़मेर (राजस्थान) में एक शख्स द्वारा 30 वर्षीय दलित महिला का रेप कर उसे ज़िंदा जलाकर मारने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 6 अप्रैल की है और मामले में एनसीडब्ल्यू की चेयरपर्सन ने डीजीपी को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।