राजस्थान में दलित युवक को 6 घंटे तक बंधक बनाकर पीटा गया, हुई मौत
झुंझुनू (राजस्थान) में शराब माफियाओं ने एक दलित युवक को बंधक बनाकर कथित तौर पर 6 घंटे तक लाठी-डंडों से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले में 5 लोग गिरफ्तार किए गए व 1 नाबालिग को हिरासत में लिया गया। आरोपी युवक को मारकर उसके घर के सामने फेंक गए थे।