राजस्थान में दवाइयों के खर्च से परेशान बेटे ने की बीमार मां की हत्या, हुआ गिरफ्तार
राजस्थान के भीलवाड़ा में अपनी 40-वर्षीय बीमार मां की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या करने वाले एक 21-वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने बताया कि उसके पिता 15-20 साल से बेरोज़गार हैं और बीमार मां की दवाइयों पर काफी ज़्यादा खर्च होता था इसलिए उसने मां की हत्या कर दी।