राजस्थान में दहेज न देने पर शख्स ने पत्नी के शरीर पर कई जगह गर्म तलवार से दागा
धौलपुर (राजस्थान) में एक महिला ने अपने पति पर दहेज न देने को लेकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे चारपाई से बांधने और उसके शरीर पर कई जगह गर्म तलवार से दागने का आरोप लगाया है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल पीड़िता, उसके पति ने बच्चों को भी गोलियां खिलाकर मारने की धमकी दी है।