राजस्थान में दिनदहाड़े महिला की गला रेतकर की गई हत्या, शव के पास आरोपी लहराता रहा चाकू
कोटा (राजस्थान) में शुक्रवार को दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक 35-वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई और शव के पास आरोपी हवा में चाकू लहराता रहा। बकौल पुलिस, 4 माह पहले आरोपी की बहन व मृत महिला के भाई ने भागकर लव मैरिज कर ली थी और आरोपी को महिला पर दोनों को भगाने का शक था।