राजस्थान में दिल्ली नंबर की गाड़ी में मिला 3 किलो विस्फोटक पदार्थ, सामने आया वीडियो
दौसा (राजस्थान) पुलिस ने दिल्ली नंबर की एक गाड़ी से 3 किलो विस्फोटक पदार्थ (गंधक व पोटाश) और ₹2 लाख नकदी बरामद की है जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल पुलिस, आगामी चुनाव को लेकर की गई नाकाबंदी के दौरान कार की तलाशी ली गई थी जिसमें विस्फोटक सामग्री मिली। गाड़ी में बैठा शख्स बुलंदशहर (यूपी) का रहने वाला है।