राजस्थान में दीवार में सुराख कर ज्वेलरी शोरूम में घुसे चोरों ने की ₹12 लाख की चोरी

पाली (राजस्थान) में शुक्रवार देर रात एक ज्वेलरी शोरूम से अज्ञात चोरों ने करीब ₹12-लाख के गहने चुरा लिए। शोरूम के मालिक ने बताया कि बाथरूम की करीब डेढ़ फीट चौड़ी दीवार में सुराख कर एक चोर अंदर घुसा था। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर सोने-चांदी के गहने बोरे में भरकर बाहर खड़े अपने साथी को देता दिखा।

Load More