राजस्थान में दुकान में रखे 2 सिलिंडरों में विस्फोट होने से लगी भीषण आग, 40% झुलसा युवक
पाली (राजस्थान) में मंगलवार सुबह एक दुकान में रखे 2 गैस सिलिंडर में विस्फोट होने के बाद भीषण आग लग गई। पुलिस के अनुसार, सिलिंडर में लीकेज के कारण विस्फोट हुआ था जिसमें दुकान मालिक का बेटा 40% झुलस गया। बकौल पुलिस, दुकान में सिलिंडरों को अवैध रूप से बेचा जाता था व घटना के समय वहां 46 सिलिंडर थे।